रमकंडा: चुआड़ी का दूषित पानी पीने से तीन महिलाएं बीमार, एक की हालत गंभीर
रमकंडा थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव में जंगल में चुआड़ी का दूषित पानी पीने से तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें विक्रम भुइयां की पत्नी सुनीता देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं जंगल में लकड़ी चुनने गई थीं। तेज गर्मी और प्यास लगने पर उन्होंने नदी किनारे रेत हटाकर चुआड़ी बनाकर जमा पानी