फैज़ाबाद: अयोध्या के राममंदिर परिसर में बनेगा भगवान कूर्मनारायण का मंदिर
राम जन्मभूमि परिसर में 25 से अधिक मूर्तियों की स्थापना की जानी है। इसी क्रम में परिसर में भगवान कूर्मनारायण का मंदिर भी बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन व ड्राइंग फाइनल की जा रही है।बताते चलें की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जिस मुहूर्त में हुई थी, उसी मुहूर्त में भगवान कूर्म नारायण का अवतार भी हुआ था। भगवान श्री हरी के एक अवतार भगवान कूर्मनारायण भी थे।