संदेश: फतेहपुर में दो ट्रकों की भिड़ंत, एक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक घायल, अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव के समीप दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका परखच्चा उड़ गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।मिली जानकारी के अनुसार, पीछे आ रहे ट्रक के चालक ने आगे चल रहे ट्रक में अचानक टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई।