मुरैना नगर: शिवनगर में युवक ने की आत्महत्या, अस्पताल पहुंचने पर भी नहीं बची जान, शराब की थी आदत
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवनगर में युवक सुनील पुत्र मुनिराज तोमर ने आज सोमवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम किया है।परिजनों के मुताबिक सुनील मूलतः कुथियाना गांव का निवासी था और उसे शराब पीने की लत थी।