बहोरीबंद: बम्होरी में खुली नाली बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों में आक्रोश, डेढ़ माह से समस्या बरकरार
बहोरीबंद तहसील अंतर्गत ग्राम बम्होरी में बीएसएनएल लाइन बिछाने के नाम पर की गई खुदाई अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। करीब डेढ़ माह पूर्व ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे जमीन खोद दी गई थी, लेकिन आज तक उसकी भराई नहीं की गई है।