धमतरी: मुजगहन में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान हुआ जमकर हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुजगहन स्थित शासकीय भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा कच्चा मकान एवं बाउंड्री किया गया था। वही अतिक्रमण हटाने पंचायत द्वारा नोटिस दिया गया था।इसके बाद भी अतिक्रमण नही हटाया गया। जिस पर आज शुक्रवार को राजस्व, पुलिस और पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। वही कार्रवाई के दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी।