भोरे: भोरे के दो सगे भाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कोच की निभाएंगे भूमिका, मिल रही बधाईया
भोरे प्रखंड की डोमनपुर पंचायत के कुआरीडीह निवासी स्वर्गीय भृगु साहनी के पुत्र रामपूजन सहनी और उनके बड़े भाई सत्यनारायण सहनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में भारत के तरफ से राष्ट्रीय कोच के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। दोनों भाई सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों भाइयों को राष्ट्रीय कोच का प्रमाण पत्र भी मिला है।