होशंगाबाद नगर: एमआईसी इंस्टिट्यूट में रोजगार एवं प्रशिक्षण काउंसलिंग हुई आयोजित 23 युवाओं का चयन
रविवार को एमआईसी इंस्टिट्यूट में रोजगार एवं प्रशिक्षण काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लेकर रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और रोजगार विशेषज्ञों ने उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी दी तथा इच्छुक अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए इसके बाद चयन प्रक्रिया हुई।