टिकारी: पति-पत्नी के विवाद में आक्रोशित पति ने पत्थर से कुचलकर पत्नी की जान ले ली
Tikari, Gaya | May 7, 2026 टिकारी के अलीपुर थाना क्षेत्र के रिदपुरा गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की निर्मम ह्त्या कर दी। नशे में धुत पति ने आक्रोशित होकर जाता के पत्थर से पत्नी की कुचलकर जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी पति घटना स्थल से फरार हो गया। मृतका की पहचान 40 वर्षीय कारी देवी के रूप में की गई है। अलीपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपित पति की तलाश की जा रही है।