जशपुर: महादेवडांड में मोबाइल दुकान में सेंधमारी, लाखों का सामान हुआ चोरी
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवडांड में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने तनवीर मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के मोबाइल व पार्ट्स चोरी कर लिए। चोर पक्की दीवार में सेंध लगाकर दुकान के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दुकान में कुछ माह पहले भी चोरी हो चुकी है, जिससे व्यापारियों में भय और आक्रोश है।