प्रयागराज: स्पेशल टास्क फोर्स ने करीब ₹45 लाख कीमत के 1 कुंटल 80 किलो गांजे के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के नए पुल के पास आज मंगलवार को करीब 4:30 बजे के आसपास स्पेशल टास्क फोर्स उत्तर प्रदेश द्वारा नए पुल के पास से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है,जिनके कब्जे से एक कुंटल 80 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है,पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक भी बरामद किया गया है,जिसमें गांजा लादकर ले जाया जा रहा था।