हाथरस: गांव पापरी में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, दो को रेफर किया गया
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पापरी में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुए खूनी संघर्ष मारपीट के दौरान महिला पुरुष बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।