परसिया: खिरसाडोह देवरीढाना स्कूल में नशे में धुत मिले शिक्षक,पढने आए विद्यार्थियों को स्कूल से भगाया, खुद कक्षा में सो गए
ग्राम पंचायत खिरसाडोह के देवरीढाना शाला के शिक्षक गणेश प्रसाद इवनाती गुरुवार को शाला में नशे में धुत मिले। उन्होंने पढने आए बच्चों को भगा दिया और खुद कक्षा में जाकर सो गए। जनपद सदस्य सुनील अहके बारह बजे शाला पहंुचे तो शिक्षक कक्षा में सोते मिले। घटना की सूचना जनशिक्षक को दी गई। देवरीढाना प्राईमरी स्कूल खिरसाडोह ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है।