दुधि: बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र गुलाब चंद, निवासी नेमना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रवेश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।