पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको गांव से पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक पति पत्नी की पहचान इटको के 35 वर्षीय उपेंद्र पासवान और 32 वर्षीय सूर्यमुखी देवी के रूप में हुई है।