झारखंड शिक्षा परियोजना, पलामू की ओर से शुक्रवार शाम 4 बजे तक डालटनगंज के टाउन हॉल में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन ने मुखिया के अपने संबंधित क्षेत्र में विद्यालय के सुचारू संचालन में उनकी भूमिका से अवगत कराया।