राष्ट्रीय कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पलामू जिले में चिकित्सा पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 3 बजे से हो गई। सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन के प्रशिक्षण में मुख्य रूप से स्टेट कंसल्टेंट डॉ सानिध्य भार्गव एवं सीएस डा अनिल कुमार शामिल हुए।