मड़िहान: आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने राजगढ़ के कंजड बस्ती में अवैध शराब के अड्डों पर की छापेमारी दो अभियुक्त गिरफ्तार
गुरुवार की शाम राजगढ़ पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने राजगढ़ के कंजड बस्ती में छापेमारी कर लगभग 9:30 किलोग्राम लहन तथा एक दर्जन धधकती भट्टीया नष्ट की गई। टीम ने 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। जबकि पुलिस ने मौके से दो अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी।