खंडवा: रातभर बरसे बादल, सुक्ता नदी बनी आफत! 2 भैंसे बहीं, दीपला का टूटा संपर्क, खंडवा में 8 इंच पार बारिश
खंडवा में मानसून सक्रिय होने के बाद दो दिन से धूप और उमस का वातावरण था। इसी बीच सोमवार देर रात से बारिश शुरू हुई जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। इससे सुक्ता नदी के बहाव में तेजी देखी गई। नदी के उफान आने से हापला गांव में दो भैंसे बह गईं। वहीं हापला का दीपला गांव से संपर्क टूट गया।