कामां: कामां में तेज रफ्तार कार के कहर से 10 लोग गंभीर रूप से घायल, 5 को हायर सेंटर रेफर किया गया
कामां में बुधवार को सुबह 10 के करीब गंगा दशहरा पर्व के दौरान तेज रफ्तार कार ने नगर पालिका मार्ग होते हुए अख्खरवाड़ी तक कई श्रद्धालुओं और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया चिकित्सकों ने पांच गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।जबकि पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।