पत्थलगांव: छत्तीसगढ़-झारखंड की सीमा पर रेत माफिया बेखौफ, अवैध वसूली के आरोप
छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर रेत तस्करों का संगठित नेटवर्क बेखौफ होकर अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन का कारोबार चला रहा है। जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम पुत्रीचैरा में शंख नदी से निकाली गई रेत का बड़े पैमाने पर भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार पर प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। स्थानीय पंच