रामपुर: कैमरी में कल से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका जताई जा रही है
Rampur, Rampur | Jun 27, 2025 शुक्रवार दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार कैमरी निवासी राजेश गुरुवार को शाम चार बजे से घर से लापता था। आज सुबह कैमरी के एक खेत में पॉपुलर के पेड़ से राजेश का शव लटका मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।