रामपुर: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने जन शिकायतें सुनीं
Rampur, Rampur | Jun 27, 2025 शुक्रवार को सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की, जहाँ उन्होंने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जनता को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।