नसीराबाद: नसीराबाद में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दुकानों पर छापा मारकर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रविवार को शाम 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दुकानों पर छापा मार दो आरोपी गिरफ्तार सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग दुकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त की। कार्रवाई के दौरान दोनों दुकान संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया।