टिकरी के पंचानपुर स्थित रामेश्वर बगीचा में शनिवार संध्या 4 बजे निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध कुमार सिंह के समर्थन में भोजपुरी गायक व अभिनेता प्रमोद प्रेमी, अनुपमा यादव व निशा उपाध्याय ने सभा का आयोजन किया। जिसके बाद भव्य रोड शो भी निकाला गया। रोड शो टिकारी बाजार सहित शहर व ग्रामीण इलाकों में घुमा, जिसमें सैकड़ों कार व बाइक सवार हजारों समर्थक शामिल रहे।