हदा थाना क्षेत्र में लूट की एक गंभीर वारदात सामने आई है। मालाणी बास नोखा निवासी राकेश कुमार ब्राह्मण ने पुलिस थाना हदा में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।परिवादी राकेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने एक साथी के साथ सब्जी की गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी।