शिवपुरी नगर: शिवपुरी में आंधी-तूफान का कहर, युवक के सिर पर गिरा लोहे का सरिया, हालत गंभीर
शिवपुरी में तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस स्टैंड पर मौजूद युवक अपना सामान सुरक्षित जगह पर रख रहा था, तभी अचानक तेज हवा के कारण लोहे का सरिया उसके सिर पर गिर गया। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक का नाम बादल आदिवासी है, जो ग्राम देवरी का रहने वाला है और उसके पिता का नाम हरजन आदिवासी बताया गया है।