हनुमानगढ़: जंक्शन में दो बाइक सवार युवकों से 20 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामद, आरोपियों का कोर्ट से मंजूर करवाया रिमांड
हनुमानगढ़ जंक्शन में दो बाइक सवार युवकों के पास से 20 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में पुलिस ने दोनों का कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। इससे पहले दोनों के खिलाफ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।