#LakhimpurKheri : पीटीओ ने अपनी कार से बांधकर खींच लाये स्कूल बस l वीडियो हुआ वायरल
मोहम्मदी खीरी पीबी इंटर कॉलेज मोहम्मदी की बस बिना परमिट संचालित पाए जाने पर प्रवर्तन अधिकारी (पीटीओ) डॉ. कौशलेंद्र यादव ने कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान बस चालक मौके से फरार हो गया।
बताया गया कि जांच के दौरान बस के पास संचालन के लिए आवश्यक परमिट नहीं मिला। इसके बाद पीटीओ ने बस को सीज कर दिया। चालक के फरार होने के बाद डॉ. कौशलेंद्र यादव ने अपनी कार से बस को बांधकर मंडी परिसर पहुंचाया।