धौलपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण ने आंगनवाड़ी नरपुरा में खीर खिलाकर 2 बच्चों का कराया अन्नप्राशन, कई जगहों का किया निरीक्षण
केन्द्रीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार राजभूषण चौधरी ने धौलपुर दौरे के दूसरे दिन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, विद्यालय समेत संस्थानों का निरीक्षण किया। मंगलवार को दोपहर वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचगांव के निरीक्षण हेतु पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में मुख्य चिकित्सा एवं