धौलपुर: सैंपऊ रोड पर स्थित हिना रिसॉर्ट में अनुसूचित जाति का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
शहर में स्थित सैंपऊ रोड पर हिना रिसॉर्ट में सोमवार को जाटव विकास सेवा समिति सैंपऊ के द्वारा भव्य जिला स्तरीय अनुसूचित जाति प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति के प्रतिभावान व्यक्तियों एवं अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भजन लाल जाटव और बसेड़ी विधायक संजय कुमार रहे।