सिरोही: रिश्ते के लिए लड़की देखने आए युवकों की पिटाई, ग्रामीणों ने चोर समझकर की मारपीट, बचाव में पुलिस ले गई थाने
सिरोही सदर थाना क्षेत्र के नवाखेड़ा गांव में ग्रामीणों ने तीन युवकों से मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने उन पर चोरी के इरादे से गांव में घुसने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि युवक एक रिश्ते के लिए लड़की देखने गए थे। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात हुई।