पूरनपुर: सीएनजी पंप पर विवाद, पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने वाले बैंक मैनेजर को किया गया गिरफ्तार
पूरनपुर क्षेत्र के समरथ फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी प्रेशर को लेकर हुए विवाद के दौरान कार सवार व्यक्ति द्वारा पिस्टलनुमा वस्तु दिखाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। सीएनजी सेल्समैन नन्दपाल की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार की पहचान शिवनाथ निवासी पीलीभीत के रूप में की गई, जो आईसीआईसीआई बैंक की पलिया कला शाखा बताया।