कुढ़नी: तुर्की के मादापुर में बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक
तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार करीब शाम 5:00 बजे मादापुर में एक युवक हारा - बाजी के चक्कर में बिजली पोल पर चढ़ गया. तैंतीस हजार वोल्ट वाले बड़े पोल पर चढ़ा युवक स्थानीय दो अन्य साथी के साथ बिजली पोल के पास पहुंचा. इसी बीच दो दोस्तों ने युवक के पोल पर चढ़ने के लिए बाजी लगा दी. युवक मौत की परवाह किए बिना पोल पर चढ़ गया. यह देख आसपास के लोग दौड़ कर पहुंच