इटावा: चौबिया इलाके में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत, चाचा घायल, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Etawah, Etawah | Apr 27, 2026 चौबिया इलाके के अंतर्गत इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में गंगापुर पंचायत के पूर्व प्रधान की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उनके चाचा जो कि वह भी पूर्व प्रधान है गंभीर रूप से घायल हो जीएम घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ से चौराहे पर जाम लग गया। घटना शाम साढ़े 7 बजे की है।