बालोद: रेंगाडबरी के जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 410 आवेदन, हितग्राहियों को आवास, आयुष्मान और राशन कार्ड का वितरण किया गया
Balod, Balod | Jun 2, 2026 सुशासन तिहार 2026 के तहत डौण्डीलोहारा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों और हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा साबित हुआ। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और मांगों से जुड़े कुल 410 आवेदन भी प्राप्त हुए।