बरेली: पत्नी ने किया पति की खौफनाक साजिश का खुलासा, कहा- 'हिन्दू महिला को धर्म बदलवाकर करेगा निकाह, फिर दौलत लेकर कर देगा गायब'
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कोतवाली बारादरी में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसका पति एक हिन्दू महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करने की तैयारी में है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी साल 2018 में मुस्लिम रीति-रिवाज से अरबाज