मंझनपुर: महाकुंभ-2025 के बसंत पंचमी स्नान से पहले पुलिस ने महेवाघाट इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण
महाकुंभ-2025 के प्रमुख स्नान पर्व बसंत पंचमी के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार सुबह करीब 5 बजे कौशांबी सर्किल सीओ ने थाना महेवाघाट अंतर्गत यमुना बैरियर ब्रिज और हिनौता धाता मोड़ बैरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।