मंझनपुर: करारी में दिनदहाड़े किताब दुकान से 20 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुए शातिर चोर, वीडियो हुआ वायरल
कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े किताब दुकान को निशाना बना लिया। क्षविनाथ अग्रहरी की दुकान पर दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। किताबें खरीदने के बहाने उन्होंने दुकानदार को अंदर भेजा और मौका पाते ही गल्ले में हाथ डालकर 20 हजार रुपये पार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक तेजी से फरार हो गए।