जमुनहा: जिलाधिकारी ने दामूपुरवा में चरागाह की भूमि का निरीक्षण कर लिया जायजा
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने विकास खण्ड जमुनहा के दामूपुरवा में कब्जा मुक्त कराई गई चरागाह की भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खाली पड़ी जमीन को उपयोग में लाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस चारागार की भूमि का विस्तार दो गाटा संख्या 101 में 2.833 हेक्टेयर व गाटा संख्या-19 में 1.282 हेक्टेयर मे फैला हुवा है।