झांसी: बरुआसागर पुलिस ने खेतों से पानी की मोटर पंप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 6, 2024 खेतों में लगी पानी की मोटर पंप चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए बरुआसागर थाना पुलिस ने चार शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो बाइक सहित चार इलेक्ट्रॉनिक पानी की मोटर पंप बरामद किए है। चारों शातिर चोरों को बरुआसागर पुलिस ने जेल भेज दिया है।