झांसी: झांसी से बारात में जा रहे दूल्हे के दोस्तों की कार कुलपहाड़ में पुलिया से टकराई, 3 की मौत, 4 घायल, लाश सीट पर चिपकी
Jhansi, Jhansi | Dec 5, 2024 झांसी से बारात में जा रहे दूल्हे के 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसमें गढ़वा ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे की भी जान चली गई। बुधवार देर रात 11 बजे सभी बारात में महोबा के कुलपहाड़ जा रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कुछ लोग कार के अंदर ही फंस गए। लाश सीट पर चिपक गई।