मानपुर: चिल्हारी गांव में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चुराई, अमरपुर चौकी में मामला दर्ज
Manpur, Umaria | Mar 30, 2026 चिल्हारी गांव मे फरियादी बद्री प्रसाद साहू के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा जेवरात सहित नगदी कुल करीब 98 हजार का सामान चोरी कर लिए है।बताया जाता है कि घटना के समय फरियादी अपने परिवार के साथ गांव मे ही जवारा विसर्जन कार्यक्रम मे गया था।चौंकी अमरपुर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध धारा 305(ए),331(3)BNS के तहत मामला दर्ज किया है।