कवर्धा: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट पेश होने पर डिप्टीCM ने कहा वित्त मंत्री के बजट का लोहा तो पूरी दुनिया मान रही
गुरुवार को संसद भवन में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट देश के वित्त मंत्री सीतारामण ने पेश किया।इस पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्य मंत्री विजय शर्मा ने बड़ी बात कही।उन्होंने कहा निर्मला सीतारमण के बजट का लोहा तो पूरी दुनिया मान रही है।मोदी जी की सरकार आने से पहले देश में एक या दो एम्स अस्पताल ही थे अब 21 एम्स है। प्रतिदिन 35 किलोमीटर की सड़क बन रही है।