अररिया: मानिकपुर ताजिया चौक पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला घायल
Araria, Araria | Jan 7, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर ताजिया चौक वार्ड संख्या आठ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को 3:30 के करीब हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.