पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू द्वारा अवैध गतिविधियों और पशु क्रूरता के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धरमपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पिकअप वाहन तथा पशुओं सहित कुल 6 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया है। थाना प्रभारी धरमपुर अनिल सिंह राजपूत को