हुज़ूर: भोपाल: नर्मदापुरम रोड पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
Huzur, Bhopal | May 14, 2026 भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस के मुताबिक 68 वर्षीय मूलचंद चिढ़ार गुना जिले के एक गांव के रहने वाले थे।