इंदौर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रेसीडेंसी कोठी में मीडिया से की बातचीत, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Indore, Indore | Mar 16, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रेसीडेंसी कोठी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास ED, IT, CBI का राजनैतिक हथियार है। इनके जरिए लोगों को डराया और बीजेपी में शामिल किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर ईवीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि ईवीएम धोखा है, इससे आम भारतीय के मतों की चोरी हो रही है। वहीं कांग्रेसियों के बीजेपी में शामिल होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि फूल छाप और कायर लोग बीजेपी में जा रहे हैं।