कटनी नगर: कटनी नगर में पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को किया जा रहा है दुरुस्त
थाना प्रभारी यातायात अपने दल-बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए यातायात को व्यवस्थित करते नजर आए। भ्रमण के दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर मौके पर चालानी कार्यवाही एवं ई-चालान की कार्यवाही की गई।