उरई: डकोर थाना पुलिस ने फरार चल रहे ₹25000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, की विधिक कार्यवाही
Orai, Jalaun | Oct 28, 2025 मंगलवार की शाम 5:00 बजे डकोर थाना पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया, पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार के कुशल निर्देशन पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए एक अभियान चलाया जा रहा था जिस क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25000 रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, और आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।